फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogi's assertion, Deputy Director Suspend

योगी की आहट, उपनिदेशक सस्पेंड

Wed, 22 Nov 2017 01:58 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 22 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 12 नवंबर को पीलीभीत दौरे के समय मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें कई खामियां मिलीं, जिस पर कड़ी नाराजगी भी जताई। अब योगी बरेली आ रहे हैं और हाल यहां भी बदहाल हैं। यह देखते हुए मंडी प्रशासन ने उपनिदेशक (विद्युत/यांत्रिक) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, मंडी अफसरों ने इस कार्रवाई से कोई सबक नहीं लिया है।
बरेली मंडल की लगभग सभी मंडी परिसरों में विद्युत सप्लाई व्यवस्था बेहद लचर है। कई जगह जुगाड़ से बिजली सप्लाई हो रही है। मंडी में लगे हाईमास्ट नहीं जलती, नलकूप भी आए दिन बंद रहता है। सीएम ने ऐसी ही अव्यवस्था पीलीभीत में देखी तो कड़ी नाराजगी जताई थी। योगी जी 25 नवंबर शाम को बरेली पहुंच रहे हैं, इसलिए मंडी प्रशासन ने उपनिदेशक (विद्युत/यांत्रिक) बरेली, अनुपम सरनागर कोे सस्पेंड कर दिया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


शुरू नहीं हुआ अभियान
डेलापीर सब्जी-फल मंडी परिसर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। गंदगी, अवैध फड़, जमाखोरी समेत तमाम समस्याएं हैं, मगर अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगती। मंडी निदेशक ने 21 नवंबर से सभी मंडियों में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया था। सप्ताह भर सभी मंडियों में सफाई होनी है, लेकिन यह कागजों पर ही शुरू होकर रह गया। मंडी में गंदगी का अंबार अब भी मुंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरते हाल
सीएम के एक्शन के बावजूद बरेली मंडी के अफसरों ने सबक नहीं लिया। अमर उजाला लगातार मंडी में गंदगी, अव्यवस्था आदि पर ध्यान दिलाता रहा है, लेकिन अफसर नहीं चेते। मंगलवार दोपहर एक बजे तक डेलापीर की थोक सब्जी मंडी में हर तरफ गंदगी और कूड़े के ढेर लगे नजर आए। प्रवेश द्वार भी इससे अछूता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed