फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worker dies after getting stuck in machine in Ashoka Foam Factory

Bareilly News: अशोका फोम फैक्टरी में मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

Fri, 09 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after getting stuck in machine in Ashoka Foam Factory
- परिजन बोले- नहीं थे सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम
विज्ञापन

फरीदपुर। अशोका फोम फैक्टरी में काम करते समय मजदूर चौड़ेरा गांव निवासी जितेंद्र (40) मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही व मजदूरों के लिए सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।

परिजनों ने बताया कि जेड़ गांव स्थित अशोका फोम फैक्टरी में जितेंद्र मशीन पर काम कर रहे थे। बुधवार सुबह 10 बजे वह मशीन को साफ कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने मशीन चला दी। मशीन में फंसकर वह गंभीर घायल हो गए। उसके हाथ व पैर मशीन में लिपट गए। घायल अवस्था में उनको बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। जितेंद्र के एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी नेहा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक नीरज गोयल ने बताया कि वह बाहर थे। बृहस्पतिवार दोपहर को ही वह लौटे हैं। उन्हें घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी नहीं है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed