फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work will start only after the workers return from Rajasthan and Bengal

राजस्थान और बंगाल से श्रमिकों के वापस आने पर ही शुरू होगा काम

Sat, 25 Apr 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Work will start only after the workers return from Rajasthan and Bengal
बरेली। निर्माण इकाइयों को 20 अप्रैल से काम शुरू करने की अनुमति मिलने के बावजूद सेतु निगम ने अभी कई प्रोजेक्ट शुरू नहीं किए हैं। डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों से काम न शुरू हो पाने की वजह पूछने के साथ लेबर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि कुशल श्रमिक राजस्थान और बंगाल से वापस आने हैं। इन्हें बुलाने की तैयारी चल रही है। श्रमिकों के आने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के शहर में आईवीआरआई, चौपुला, लालफाटक, सेटेलाइट और नकटिया नदी पर शाहजहांपुर व बीसलपुर रोड पर पुलों के प्रोजेक्ट बीच में लटके हुए हैं। शासन ने लॉकडाउन में राहत देते हुए 20 अप्रैल से निर्माण इकाईयों को काम शुरू कराने की अनुमति दे दी है, लेकिन सेतु निगम ने अभी कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं किए हैं। डीएम नितीश कुमार ने तमाम परियोजनाओं के प्रारंभ न होने पर डीपीएम वीके सेन से जानकारी ली। सेतु निगम का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान राजस्थान और बंगाल के रहने वाले कुशल श्रमिक वापस जा चुके हैं। आम श्रमिकों की व्यवस्था तो स्थानीय स्तर पर भी हो सकती है लेकिन इन दोनों प्रांतों में वापस गए कुशल श्रमिकों को बुलाए बगैर मशीन ऑपरेशन सहित दूसरे तकनीकी कामों को कराना संभव नहीं हो सकेगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द काम शुरू कराने के लिए राजस्थान व बंगाल से श्रमिकों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड से आने वाली बजरी के लिए भी लेनी होगी परमीशन
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुल निर्माण के लिए बजरी की जरूरत होगी, जो उत्तराखंड से मंगवाई जाती है। जबकि लॉकडाउन में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। निर्माण में अड़चन न आए, इसके लिए भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘काम शुरू करने में सबसे ज्यादा दिक्कत लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रांतों में गए श्रमिकों को वापस बुलाने की है। इस संबंध में स्टाफ ने डीएम को अवगत करा दिया है। इसका जल्द कोई न कोई हल निकलेगा।’
- देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed