फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women Teachers Association's campaign on Twitter - fulfill our demands

महिला शिक्षक संघ का ट्विटर पर अभियान- हमारी मांगे पूरी करो

Mon, 11 Oct 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women Teachers Association's campaign on Twitter - fulfill our demands
शिक्षक संघ का वायरल टि्वट।

पूरे प्रदेश में शाम सात से नौ बजे तक हैशटैग के साथ किए ट्वीट

विज्ञापन
बरेली। उप्र महिला शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के आह्वान पर रविवार शाम सात से नौ बजे तक ट्विटर पर ‘हमारी मांगें पूरी करो’अभियान चलाया। ट्वीट करने के साथ यूपी सरकार, मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को टैग भी किया गया।

संघ की जिलाध्यक्ष रुचि सैनी ने बताया कि शिक्षक संघ पुरानी पेंशन लागू करने, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर 50 फीसदी तैनाती शिक्षकों को देने, परिषदीय शिक्षकों को राजकीय शिक्षक का दर्जा देने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराने और मृतक शिक्षकाें के आश्रितों को टीईटी से मुक्त कर लिपिक पद पर तैनाती देने की मांग कर रहा है। अनुराधा मिश्रा, श्वेता अग्रवाल, शिवानी सिंह, रुचिता सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रगति मौर्या, प्रीति कुश, स्नेही, शिखा मौर्या समेत कई शिक्षकों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed