फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman's body found in a kiosk on the Nainital highway

Bareilly News: नैनीताल हाईवे किनारे खोखे में मिला महिला का शव

Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in a kiosk on the Nainital highway
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नैनीताल हाईवे किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के संदेह में पोस्टमाॅर्टम कराया गया, लेकिन स्थिति साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस और यूपी 112 नंबर को सोमवार सुबह सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर रोड नंबर आठ के पास एक चाय के खोखे में बाहर की ओर महिला का शव पड़ा है। वह पहुंचे तो पता लगा कि खुद खोखा मालिक ने ही सूचना दी थी। उन्होंने देखा कि लेटी हुई अवस्था में महिला का शव पड़ा है। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष है।
विज्ञापन

वह नीले व काले रंग की फूलदार कुर्ती और पीले रंग की सलवार पहने हैं। दाहिने हाथ पर ओम गुदा है, हिंदी में रामधनी लिखा है और दिल का निशान भी गुदा है। अंग्रेजी में पूनम लिखा है। बाएं हाथ पर भी टैटू गुदा है। बाएं हाथ पर ही रोहित व अंग्रेजी में सुनील और पूनम हिंदी में लिखा है, तथा राजेंद्र भी लिखा है। गले में जो लॉकेट है जिस पर उर्दू में अल्लाह लिखा है। इंस्पेक्टर ने आसपास महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शरीर पर मिले खरोंच के निशान
शव का पोस्टमाॅर्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई। टीम को ऐसा कोई कारण न मिला जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सके। इसलिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया। सीने व शरीर पर कुछ जगह खरोंच के हल्के निशान मिले हैं। जिस तरह शव रखा था, उससे लग रहा था कि कहीं और से लाकर इसे यहां रखा गया है। आसपास के गांववालों को बुलाकर भी पहचान कराई गई लेकिन फायदा नहीं मिला। आसपास सीसी कैमरे भी नहीं थे जिनसे फुटेज मिल सके। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पा रही है। मामले में रिपोर्ट लिखकर जल्दी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed