फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman who went to resolve children's dispute dies

Bareilly News: बच्चों के विवाद को सुलझाने गई महिला की मौत

Mon, 11 Dec 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to resolve children's dispute dies
बरेली। बच्चों में विवाद के बाद अपने बेटे की हिमायत में पड़ोसियों से उलझी महिला की अचानक मौत हो गई। पति ने हत्या का आरोप लगाकर थाना सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन


सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी की गली नंबर 13 निवासी मोहिनी (45) के बच्चों का विवाद पड़ोस में रहने वाले बच्चों से हो गया था। बच्चों के पक्ष में एक महिला समेत तीन अभिभावक आ गए। तब बेटे ने आकर मां से शिकायत की। मोहिनी इन आरोपियों के घर शिकायत करने गई थी। वहीं पर काफी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बताते हैं रात दस बजे करीब मोहिनी अपने घर लौटीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मोहिनी के पति सतीश ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसियों की पिटाई से उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मोहिनी को दिल की बीमारी बताई जा रही है, हो सकता है कि उन्हें हार्टअटैक हुआ हो। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed