{"_id":"672801062aad1ff5c000c694","slug":"woman-stabbed-over-money-dispute-bareilly-news-c-4-lko1064-514041-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुपयों के विवाद में महिला को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुपयों के विवाद में महिला को चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर में शनिवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव कराने आई महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सतीपुर निवासी राजकुमारी के बेटे राजीव का मोहल्ले के ही गौरव मौर्य से शनिवार रात 10 बजे रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर के बाद गौरव मौर्य चाकू लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। शोर-शराबा होने पर राजकुमारी के पति कैलाश घर से बाहर निकले तो गौरव उनसे मारपीट करने लगा। राजकुमारी बीच-बचाव कराने आ गईं। इसी दौरान गौरव ने चाकू से हमला कर दिया। इससे राजकुमारी घायल हो गईं। संवाद
विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
बरेली। बारादरी थाने के ग्रीनपार्क निवासी ईशा त्रिपाठी ने अपनी सास मंजू शर्मा, ननद निधि पांडे, निधि पांडे के पति कुमार पांडे, ननद नेहा शर्मा, नेहा शर्मा के पति अंकित शर्मा और ननद कौशल शर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईशा ने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले गौरव शर्मा के साथ हुई थी। ससुराली दहेज की मांग को लेकर उनको प्रताड़ित करते थे। सास और ननद दहेज में इनोवा कार लाने का दबाव बनाती थीं। तीन जुलाई को ननदों और सास ने उनके जेवर आदि छीन लिए। धमकी दी कि इनोवा कार की मांग पूरी नहीं हुई तो उनको और उनके पति को घर से निकाल देंगे। संवाद
फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 60 हजार ठगे
बरेली। खुद को सीआरपीएफ अफसर बताने वाले साइबर ठग ने सस्ता फर्नीचर बेचने का झांसा देकर तहसील कर्मचारी से 60 हजार रुपये ठग लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर सद्भावना निवासी सर्वजीत सागर ने बताया कि उनके पास शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आई। अपना नाम संतोष कुमार बताते हुए उसने खुद को आरपीएफ का अधिकारी बताया। कहा कि तबादले की वजह से वह फर्नीचर बेचना चाहता है। व्हाट्सएप पर फोटो देखने के बाद 1.20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सर्वजीत ने 60 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद ठग पूरा भुगतान करने पर अड़ गया और बिना भुगतान फर्नीचर भेजने से मना कर दिया। संवाद