फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman shot at farewell ceremony, report against two people

विदाई समारोह में महिला को मारी गोली, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 07 Jun 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman shot at farewell ceremony, report against two people
गोली लगने से जख्मी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रंजिश में गोली मारने का आरोप, लोगों ने एक आरोपी को तमंचे समेत पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
बरेली। आंवला के गांव आजमपुर में विदाई समारोह के दौरान तमंचे से चली गोली से विमला देवी घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खुशी में की गई फायरिंग का बताया जा रहा है, हालांकि विमला के पति ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को लोगों ने तमंचे समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया।
आजमपुर गांव में शनिवार रात रूम सिंह की बेटी चंद्रवती की शादी थी। बिसौली (बदायूं) के गांव नजरा से बरात आई थी जिसमें शामिल होने लड़की के मामा किला के गांव रोठा निवासी मोहन लाल और उसके परिवार का नन्हें भी पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विदाई समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत नन्हे ने तमंचे से गोली चलाई जो लड़की के परिवार की ही 35 वर्षीय विमला के बायें हाथ में जा लगी। इसके बाद नन्हे भाग निकला। घायल विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विमला के पति राम विलास की ओर से इस मामले में थाना आंवला में लड़की के मामा मोहन लाल और नन्हे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राम विलास ने आरोप लगाया है कि मोहन ने तमंचा निकालकर नन्हे को दिया और विमला को गोली मारने को कहा। इसके बाद नन्हे ने गोली चलाई थी। घटना के बाद मौके से भागे नन्हे को लड़की पक्ष के लोगों ने फोन करके बुलाया और तमंचे समेत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed