फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered and burnt in straw half burnt dead body recovered in Bareilly

Bareilly News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पुआल में जलाया शव; पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Sun, 19 Nov 2023 11:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर पुआल में जलती मिली। इसकी खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Woman murdered and burnt in straw half burnt dead body recovered in Bareilly
पुआल में जलती मिली महिला का लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के खेऊ की गौंटिया गांव में महिला की हत्या कर शव पुआल में जला दिया गया। शक के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। महिला के भाई ने भी उसी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पति को शक था कि पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। एसएसपी व एसपी देहात ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े सात बजे गांव के बाहर पुआल के ढेर में महिला का शव जलता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने ग्रामीण नेपाल सिंह ने शव की पहचान अपनी पत्नी भीमवती के रूप में की। बाद में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: मंगेतर के फोन से की कॉल... 'तेरे प्रेमी को मार दिया है', सहमी छात्रा ने भी दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के युवक से थे संबंध 
नेपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से तीन साल से संबंध थे। युवक ने उसकी पत्नी को 16 मोबाइल फोन दिए, जिन्हें वह तोड़ चुका था। इसलिए उसका पत्नी से विवाद रहता था। शनिवार रात किसी समय वह घर से चली गई थी। 

रात में 12 बजे उसकी आंखें खुलीं तो भीमवती वहां नहीं थी। उसने घर व आसपास देखा, पर उसका पता नहीं चला। नेपाल सिंह के मुताबिक वह अपने भाई के साथ सुबह पांच बजे पत्नी को ढूंढने निकला। पुआल के ढेर में आग लगी थी, लेकिन वहां भी उसकी पत्नी नहीं दिखी।

मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप 
भीमवती के भाई हिम्मतराम ने रिपोर्ट कराई कि भाईदूज पर बहन मायके गई थी। शुक्रवार को वह ससुराल लौट आई। बहनोई नेपाल सिंह उनकी बहन पर शक करता था। शनिवार रात उसे पीटा था। उन्हें लगता है कि बहनोई ने ही भीमवती की हत्या कर उसका शव जलाया होगा। वही, इस घटना को मोड़ देकर किसी अन्य को फंसाने के चक्कर में है। पुलिस नेपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में हमने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पक्षों से बात की है। प्राथमिक तौर पर पति ही आरोपी लग रहा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच की जा रही है कि वास्तविकता क्या है, किसी और का हाथ तो नहीं है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed