फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman molested in Lucknow mail, accused arrested

लखनऊ मेल में युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman molested in Lucknow mail, accused arrested
demo photo - फोटो : demo photo

मुरादाबाद से मेसेज मिला तो बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात डाउन लखनऊ मेल में एक युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती ने मुरादाबाद जीआरपी को तहरीर दी तो बरेली जीआरपी को कार्रवाई करने का मेसेज दिया गया। ट्रेन यहां जंक्शन पर पहुंची तो जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के द्वारिका की एक युवती लखनऊ मेल से लखनऊ जा रही थी। उसका एसी कोच बी-टू में रिजर्वेशन था। हापुड़ स्टेशन पर मेरठ मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाला परविंदर कुमार आनंद भी उसी कोच में चढ़ा। उसे भी लखनऊ जाना था। उसकी बर्थ युवती की बर्थ के पास ही थी। आरोप है कि हापुड़ से ट्रेन के रवाना होते ही परविंदर ने शराब पीनी शुरू कर दी। मुरादाबाद से पहले जब कोच में बाकी यात्री सो गए तो परविंदर युवती से छेड़छाड़ करने लगा। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। तब बरेली जंक्शन जीआरपी को मेसेज करके आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने परविंदर को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन थाने से ही उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed