फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman molested after being locked in clinic by quack in Bareilly

Bareilly News: शादी से लौट रही महिला को झोलाछाप ने क्लीनिक में खींचा, फिर शटर बंदकर की शर्मनाक करतूत

Sat, 10 May 2025 10:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 10:28 AM IST
सार

आंवला में एक महिला और उसके परिजनों ने झोलाछाप पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
woman molested after being locked in clinic by quack in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के आंवला में शादी से लौट रही महिला को दूसरे समुदाय के झोलाछाप ने अपने क्लीनिक में खींचकर अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की तो उन्हें थाने में बैठा दिया गया। इस मामले में शुक्रवार सुबह हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने झोलाछाप शाकिब खां समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता पीड़िता व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने व उल्टे पीड़ित पक्ष के ही युवकों को थाने में बैठाकर परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद वे हंगामा करने लगे। संगठन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पीड़ित महिला के देवर की शादी थी।
विज्ञापन


क्लीनिक का शटर बंद कर की शर्मनाक हरकत 
बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ बजे महिला जब बरात घर से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के झोलाछाप शाकिब खां ने उसे क्लीनिक में खींचकर शटर बंद कर लिया। वहां पहले से मौजूद मो. शाह व एक अन्य आरोपी ने भी महिला का मुंह बंद करके उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के चंगुल से महिला को छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने छुड़ाने गए देवर, अन्य लोगों व महिला के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान

प्रदर्शन करने वालों में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुनील गुप्ता, रामवीर प्रजापति, जयदीप पारासरी, अश्वनी भदौरिया, अवनीश तिवारी, अनुपम शंखधार, गुडडू फौजी, हरपाल फौजी आदि मौजूद रहे। 

शिकायत करने पर पुलिस ने थाने पर बैठाया
परिजनों का आरोप था कि वे रात में थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने उल्टे उनके ही दो युवकों को थाने में बैठा लिया। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दूसरे समुदाय के आरोपी के साथ सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा देख कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने मामले की जांच के लिए आश्वासन दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed