फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman miscarried due to beaten by dabangs in bareilly

Bareilly News: दबंगों ने गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, हुआ गर्भपात; मृत भ्रूण को लेकर पहुंची थाने

Mon, 24 Jul 2023 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

सिरौली क्षेत्र के गुरगांव में दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला मृत भ्रूण को लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
woman miscarried due to beaten by dabangs in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के सिरौली क्षेत्र के गुरगांव में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने गर्भवती महिला की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। थैले में मृत भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव की रहने वाली गर्भवती रामसखी ने बताया कि रविवार को वह गली में चारपाई डालकर बैठी हुईं थीं। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला धर्मेंद्र बाइक से आ गया। सड़क पर चारपाई पड़ी देख वह गालीगलौज करने लगा। वह उठकर चारपाई हटा रहीं थीं, इसी दौरान आरोपी ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: एक साल तक किया युवती का यौन शोषण, अब प्रेमी ने दिया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तमाशबीन बन रहे लोग 

महिला ने बताया कि पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वह दर्द से कराहती रही, मगर वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। पति ने आकर उसे उठाया। उपचार के बाद वह वह थाने पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र, अजय, घुपसिंह, हेतराम, बाबाजी, राजेश, सूरज, रामसिंह और रामसिंह की पत्नी सुदामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

दरोगा पर धमकाने का आरोप

दंपती ने बताया कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो वहां बैठे एक दरोगा ने फैसले का दबाब बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

सिरौली थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को उपचार के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed