फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman killed her four year old daughter in bareilly

चार साल की बेटी की हत्या: बेरहम मां ने अपने हाथों से घोंटा गला, बोली- ससुरालियों को फंसाना चाहती थी

Sat, 05 Aug 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

पति से विवाद के बाद आरोपी महिला अपने मायके में रह रही थी। 31 जुलाई को वह बेटी को लेकर ससुराल आई थी। अगले दिन उसने बेटी को गला घोंटकर मार डाला और हत्या का आरोप परिजनों पर लगा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो अपने बयानों से ही महिला फंस गई। सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
woman killed her four year old daughter in bareilly
आरोपी महिला को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र के नथा गौंटिया में अपनी चार साल की बेटी की हत्या करने वाली महिला को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि बच्ची उस पर बोझ बन गई थी। उसकी हत्या कर वह ससुरालियों को फंसाना चाहती थी। 

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव नथा गौंटिया में चार साल की बच्ची प्रियंका उर्फ प्रभा की एक अगस्त को मौत हो गई थी। उसके गले पर निशान मिले थे। एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए बच्ची के परिजन और ननिहाल पक्ष के लोग भिड़ गए थे। बच्ची के ताऊ कालीचरण ने उसकी मां कमलेश पर ही हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, मां का कहना था कि बेटी की हत्या उसके ससुरालियों ने की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक दिन पहले ही बेटी को लेकर आई थी ससुराल 

कमलेश ने यह भी बताया कि पति दामोदर से उसका विवाद चल रहा है। इस वजह से वह मायके में रह रही थी। उसका पति बाहर मेहनत मजदूरी करता है। एक दिन पहले ही वह बेटी को लेकर ससुराल आई थी। शुरुआत से ही महिला के बयान संदिग्ध थे। इस वजह से उस पर हत्या का शक जताया जा रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। महिला ने बताया कि वह गुड़गांव में रहकर नौकरी करती थी।

बेटी को उसने मायके में छोड़ दिया था। छोटी बहन उसकी देखरेख करती थी। तीन महीने पहले उसकी भी शादी हो गई। इसके बाद बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। उसे साथ रहकर नौकरी करना संभव नहीं था। इस वजह से वह ससुराल आ गई। 10 दिन पहले वह दादी के निधन के बाद मायके गई थी। सोमवार को वह वहां से वापस आई। मंगलवार दोपहर को गला दबाकर उसने बेटी की हत्या कर दी।

नाम बदलकर करती थी नौकरी

आरोपी महिला नाम बदलकर गुड़गांव में नौकरी करती थी। मोबाइल की जांच में सामने आया कि कई सोशल साइट पर उसके अकाउंट हैं। सिम भी चार इस्तेमाल करती है। थाने आने से पहले भी महिला ने कई मैसेज डिलीट किए थे। इस वजह से पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। जब नंबर की सीडीआर निकलवाई तो सारी हकीकत सामने आ गई। हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed