Budaun News: टायर फटने से खंदी में पलटी कार, महिला की मौत, चालक समेत पांच लोग घायल
बरेली जिले के गांव शेखपुर निवासी परिवार के लोग कार बुक करके पानीपत जा रहे थे। बदायूं में गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास कार का टायर फट गया, जिससे कार पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चे, पति और कार चालक घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरेली के थाना अलीगंज के गांव शेखपुर खालसा निवासी महेंद्र पाल मेहनत मजदूरी करने अपने परिवार के साथ रविवार रात हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। उसके साथ उनकी 36 वर्षीय पत्नी मधु, 16 वर्षीय बेटी संगीता, 13 वर्षीय पुत्र मनोज और 12 वर्षीय करन भी थे। कार बरेली के आंवला निवासी छोटेलाल चला रहा था। इसी दौरान उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास अचानक कार का टायर फट गया।
खंदी में पलटी कार
टायर फटने से कार अनियंत्रित होती हुई खंदी में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। रविवार रात करीब एक बजे हुए हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि कार चालक छोटेलाल किराये पर अपनी ईको कार चलाता है। उनके गांव के तमाम लोग हरियाणा को उसकी कार से आते जाते हैं। उसी की कार बुक करके वे सभी लोग जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।