फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman goes missing after leaving suicide note at home in Bareilly

Bareilly News: घर पर सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता हुई लापता, पति की प्रेमिका पर लगाया यह आरोप

Tue, 12 Aug 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से एक विवाहिता लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट मिला। इसमें विवाहिता ने अपने पति की प्रेमिका व उसके साथियों पर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन
woman goes missing after leaving suicide note at home in Bareilly
दीपिका शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें महिला ने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला की लोकेशन वृंदावन में मिलने पर पुलिस टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


शांति विहार निवासी रजत गोस्वामी ने मंगलवार को सुबह-सुबह पुलिस को सूचना देकर घर बुलाया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे तो बताया कि उनके छोटे भाई विशाल की पत्नी दीपिका एक सुसाइड नोट छोड़ गई है। सुसाइड नोट में दीपिका ने अपने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में जिक्र किया कि वह इन्हीं लोगों की वजह से अपनी जान देने जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई कार, जन्मदिन पर लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका ने अनजान नंबर से किया कॉल 
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घर के नंबर पर एक कॉल आई। किसी अनजान नंबर से दीपिका ने घर में अपने दोनों बेटों का हाल-चाल पूछा। कहा कि घरवालों से कह दें कि उसे तलाश न करें।

इंस्पेक्टर ने बताया कि नंबर की लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि वह वृंदावन निवासी अजय का है, जो ई-रिक्शा चलाता है। दीपिका उसी के ई-रिक्शा से भूतेश्वर से वृंदावन की ओर जा रही थी। पुलिस ने अजय को कॉल करके उस पर नजर रखने को कहा। वृंदावन पुलिस से भी संपर्क साधा गया। पुलिस का कहना है कि दीपिका सकुशल है।

बेकरी पर दी नौकरी, अब युवती कर रही शादी की जिद 
दीपिका के जेठ रजत ने पुलिस को बताया कि भाई विशाल गोस्वामी बेकरी चलाता है। उसने बेकरी पर एक युवती को कर्मचारी के तौर पर रखा था। युवती पति से अलग रह रही है मगर तलाक नहीं हुआ है। बाद में उसका विशाल का प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती ने विशाल से शादी की जिद की। मना करने पर विशाल व उसकी मददगार के तौर पर दीपिका पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। युवती व उसके परिवार के लोग दीपिका को कॉल व मेसेज करके धमका रहे थे। दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने पति को तलाक दे दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed