फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman found unconscious at the junction, two girls were suffering from hunger

जंक्शन पर बेहोश मिली महिला, भूख से बेहाल थीं दो बच्चियां

Wed, 28 Jul 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious at the junction, two girls were suffering from hunger
बेहोश पड़ी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्चों को खाना खिलाया

विज्ञापन
बरेली। नींद की गोलियां खाने से जंक्शन पर महिला बेहोश हो गई। पास में उसकी दो मासूम बच्चियां भूख से व्याकुल होकर रो रही थीं। सूचना पर जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया, उसकी बच्चियों को खाना खिलाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
महिला सोमवार रात जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर बेहोश मिली थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसके पास बैठीं ढाई और एक साल की बच्चियां भूख से व्याकुल होकर रो रही थीं। टोकन पोर्टर की सूचना पर जीआरपी ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने अपना नाम परवीन, पति का नाम हाजी मोहम्मद यामीन बताया, लेकिन अपना पता नहीं बताया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि कोई नशीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

भूख से तड़प रही बच्चियों को खिलाया खाना
महिला को जिला अस्पताल भेजने के बाद जीआरपी और चाइल्ड लाइन की टीम की मेघा और अजीम ने ढाई साल की बच्ची को खाना खिलाया, जबकि एक साल की बच्ची को दूध पिलाया। इसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक शेर मोहम्मद ने दोनों बच्चे चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि महिला के पास कपड़ों का बैग था। होश में आने पर उसने बताया कि वह प्लेटफार्म पर भीख मांग कर गुजारा करती है। सोमवार रात उसने नींद की गोलियां खा लीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed