फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman filed report against BJP leader Anees Ansari in Bareilly

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़ित ने भाजपा के पूर्व नेता अनीस अंसारी पर कराई रिपोर्ट, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Tue, 25 Mar 2025 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रहे अनीस अंसारी और उसके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें समझौते का दबाव बनाने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman filed report against BJP leader Anees Ansari in Bareilly
भाजपा नेता अनीस अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला नेता ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रहे अनीस अंसारी पर नई रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मुकदमे में अनीस के साथ ही उसकी पत्नी व तीन बेटे नामजद हैं। दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने की खातिर मारपीट, अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा से ही जुड़ी महिला पदाधिकारी ने पिछली साल अनीस अंसारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से बारादरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। अनीस अंसारी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। महिला ने अब अनीस अंसारी और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाकर एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक पुलिस ने दुष्कर्म के पुराने मामले में अनीस के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर खींचकर की पिटाई 
जेल जाने के डर से कुछ दिन पहले महिला को अनीस ने अपने घर रहने के लिए बुलाया था और पत्नी की तरह रखने का वादा किया था। महिला पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला। अनीस, उसकी पत्नी अफरोज, पुत्र शाहनवाज, साहिल और कैफ ने उसे घर के अंदर खींचकर पिटाई कर दी। इसके बाद धक्का देकर घर से निकाल दिया। 

महिला घर के दरवाजे पर धरना देने बैठ गई तो रुपये लेकर दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। मना करने पर पुलिस को बुलाकर शिकायत कर दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुराने मामले में चार्जशीट हो चुकी है। पुलिस अनीस और उसके परिवार के खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed