फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman death under suspicious circumstances in Faridpur Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

Sun, 08 Oct 2023 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

मायके पक्ष का आरोप है कि गला घोटकर महिला की हत्या की गई है। उसका शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Woman death under suspicious circumstances in Faridpur Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थाना बिथरी चैनपुर के गांव उमरिया के निवासी अशफाक अहमद ने बताया कि 13 साल पहले फरीदपुर के गांव भगवंतापुर के निवासी अब्दुल उर्फ गुड्डू से अपनी भतीजी 35 वर्षीय फातिमा की शादी की थी। इसे लेकर अब्दुल फातिमा पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: अफसरों ने जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या 387 बताई, पशुधन मंत्री बोले- आपके आंकड़े झूठे
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप है कि गला घोटकर फातिमा की हत्या की गई है। जब उसकी मौत की जानकारी मायके के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। फातिमा का शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed