फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman constable accused, brother-in-law molested, husband grabbed money

महिला सिपाही का आरोप, देवर ने की छेड़खानी, पति ने हड़पी रकम

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman constable accused, brother-in-law molested, husband grabbed money
बरेली। महिला सिपाही ने देवर पर छेड़खानी और पति पर रकम हड़पने के साथ दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही के मुताबिक वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है और यहां सुभाषनगर में किराये के मकान में बहन के साथ रहती है। 13 फरवरी 2019 को उसकी शादी लखनऊ के ही एक युवक से हुई थी। उसके पिता ने अच्छा-खासा दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले फिर भी खुश नहीं थे। एक नवंबर 2019 को पति ने उसके नाम जमीन लेने का झांसा देकर उससे साढ़े छह लाख रुपये का चेक ले लिया। फिर जबरन एटीएम लेकर 15 लाख रुपये और हड़प लिए। इसके बाद भी पति समेत सास और दो देवरों ने दहेज की मांग करते हुए 30 मार्च 2021 को उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एक देवर पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। सुभाषनगर पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed