{"_id":"68a72b9f2eb3458e1d0bd1cc","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-at-in-laws-house-in-bareilly-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब और सहन नहीं कर सकती... कहकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब और सहन नहीं कर सकती... कहकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Thu, 21 Aug 2025 07:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:55 PM IST
सार
बरेली के क्लोलड़िया क्षेत्र में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को कॉल किया। वह लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के क्लोलड़िया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले में चुनरी का फंदा कसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्लोलड़िया थाना क्षेत्र के रिछोला गांव निवासी अंगनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा का विवाह 26 फरवरी 2025 को कुन्दमन गांव के राम सिंह के साथ किया था। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय तक तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में ससुरालवाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: जन्मदिन पार्टी में बुलाईं महिला डांसर... जमकर उड़ाए नोट; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विवाहिता की सास उर्मिला ने बताया कि तीज के त्योहार पर पूजा मायके गई थी। मायके से ससुराल आने पर सोने-चांदी के जेवरात लेकर वापस नहीं आई थी। जब उन्होंने जेवर के बारे में जानकारी ली तो नाराज होकर बुरा भला कहने लगी। परिवार के लोग बृहस्पतिवार को खेतों पर चले गए थे। इसी बीच पूजा ने अपने कमरे में जाकर चुनरी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।
भाई बोला- मरने से पहले बहन ने किया था फोन
विवाहिता के भाई करन ने बताया कि पूजा ने उन्हें फोन पर बताया कि ससुरालवाले परेशान करते हैं। प्रताड़ित करते हैं, जिससे वह परेशान हो चुकी है। अब और सहन नहीं कर सकती, इसलिए मरने जा रही हूं। इतने कहते ही उसने फोन काट दिया। करन ने परिजनों के साथ मौके पर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसने आनन फानन नीच उतार लिया। कुछ देर बाद उसके ससुरालवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाल नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विवाहिता के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।