{"_id":"68a6ef9d10a595a3d103df63","slug":"bar-dancers-danced-in-birthday-party-video-goes-viral-in-bareilly-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जन्मदिन पार्टी में बुलाईं महिला डांसर... जमकर उड़ाए नोट; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जन्मदिन पार्टी में बुलाईं महिला डांसर... जमकर उड़ाए नोट; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 21 Aug 2025 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:36 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बुधवार रात हुई जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांसर नाचते दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला डांसर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनईया रानी मेवा कुंवर गांव में बुधवार रात जन्मदिन पार्टी में महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इस पर लोग फूहड़ता का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सनईया रानी मेवा कुंवर गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया। जश्न को खास बनाने के लिए नवाबगंज से महिला डांसरों की पार्टी बुलवाई गई। जन्मदिन पार्टी में गांव के ही एक व्यक्ति को डीजे बजा।
विज्ञापन
लोगों ने उड़ाए नोट
जैसे ही महिला डांसरों ने मंच पर नाचना शुरू किया, वैसे ही वहां मौजूद लोग नोट बरसाने लगे। देर रात तक गानों की धुन और डांस पर गांव के लोग झूमते रहे। जश्न में इस कदर रंग चढ़ा कि नोटों की गड्डियां मंच पर उड़ाई जाती रहीं। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव में पूरी रात डांस पार्टी चलती रही, हालांकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब इस डांस पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग फूहड़ता का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।