Bareilly News: नौकरी के लिए पास की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार में गर्भवती बताकर अयोग्य ठहराया
बरेली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अभ्यर्थी ने बैंक सखी की लिखित परीक्षा पास कर ली, लेकिन साक्षात्कार में उसके गर्भवती होने का हवाला देकर अयोग्य ठहरा दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के ग्राम पंचायत निसोई निवासी महिला अभ्यर्थी ने बैंक सखी पद की लिखित परीक्षा उत्तार्ण कर चयन प्रक्रिया में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, लेकिन साक्षात्कार में उसे फेल कर दिया गया। महिला अभ्यर्थी गर्भवती है। उसका आरोप है कि साक्षात्कार में गर्भवती होने का हवाला देकर उसे अयोग्य ठहरा दिया गया। इसकी शिकायत महिला ने मुख्यमंत्री से की है।
प्रथम स्थान पर रही थी महिला
मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत निसोई की निवासी साक्षी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 मार्च को ब्लाक मुख्यालय पर बैंक सखी चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा में उसने 20 में से 17 और साक्षात्कार में 10 में से सात अंक प्राप्त किए। वह प्रथम स्थान पर रही। साक्षी का आरोप है कि साक्षात्कार लेने वाले बैंक अधिकारी ने उसके गर्भवती होने का हवाला देते हुए अयोग्य घोषित कर दिया। जबकि आवेदन में ऐसी कोई शर्त नहीं थी।
शाखा प्रबंधक ने आरोप बताए निराधार
बीडीओ मझगवां कुलदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि दो माह पूर्व ब्लॉक प्रशासन पर इस चयन प्रक्रिया को लेकर आरोप लगे थे। इस कारण बैंक सखी चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब चयन प्रक्रिया बैंक स्तर से की जा रही है। सेंट्रल बैंक देवचरा के शाखा प्रबंधक मोहित कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।