फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman died for intervening in a physical dispute

मारपीट में बीचबचाव करने आई थी महिला, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Thu, 12 Mar 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman died for intervening in a physical dispute
crime scene - फोटो : Twitter

शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर में होली के दिन एक परिवार के चचेरे तहेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। मारपीट होते देख परिवार की ही एक महिला बीचबचाव करने आई तो रिश्ते के भतीजों ने उन्हें भी पीट दिया। हालत बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि सदमा लगने से हार्ट अटैक आया होगा।

विज्ञापन


दीवान सिंह ने बताया कि उनका भाई विष्णु अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी चचेरा भाई वीरपाल शराब पीकर आया और विष्णु का गिरेबान पकड़कर खींचने लगा। विष्णु घर चला आया तो पीछे से वीरपाल, तहेरा भाई बबलू और चाचा तेजपाल सिंह उनके घर में घुस आए। विष्णु को खींचकर बाहर खडंजे पर ले जाकर लात घूसों से पीटने लगे। शोर पर विष्णु की पत्नी विनीता और मां पुष्पा देवी बीचबचाव करने आईं।

विज्ञापन

हमलावरों ने पुष्पा देवी से भी मारपीट कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बरेली राजेंद्र नगर में रहने वाले भाई दीवान सिंह गांव आनंदपुर आए। थाने पहुंचकर उन्होंने तीनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें सदमे से मौत होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शाही अरविंद सिंह चौहान ने बताया महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed