{"_id":"648a987396bb8e175f05f456","slug":"wife-tortured-for-illegal-relationship-with-sister-in-law-in-bareilly-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
Thu, 15 Jun 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:20 AM IST
सार
बरेली में एक युवक ने भाभी से अवैध संबंध की खातिर पत्नी को प्रताड़ित किया है। पीड़ित महिला ने पति और भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाभी से अवैध संबंध के चलते कासगंज निवासी युवक ने मढ़ीनाथ निवासी पत्नी को प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पति, उसके भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
मढ़ीनाथ निवासी युवती की शादी कासगंज जिले के सोरों कस्बा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, उसका भाई और भाभी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवर पति के भाई और भाभी ने रख लिए।
युवती के पिता ने दो लाख रुपये उधार लेकर उसके पति को दिए। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं, जिस कारण वह हर समय उनके पास ही रहता है और उसे प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन
युवती को दिल्ली बुलाकर इन लोगों ने परेशान किया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह मायके आई तो पिता ने उसका इलाज कराया। सब ठीक होने पर उसके पिता ने उसके पति से संपर्क किया तो वह बोला कि तुम जानो और तुम्हारी बेटी जाने। इसके बाद युवक ने पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया। युवती की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।