फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur Crime News Today: Wife Killed Husband With Lover for Illegal Relationship

Shahjahanpur News: 15 साल पहले हुई थी अनुज से शादी, प्रेम में कांटा बना पति तो प्रेमी संग कर दी हत्या

Sat, 20 May 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 May 2023 09:13 AM IST
सार

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर में एक महिला ने रोटी में चूहे मारने की दवा मिलाकर पति को खिला दी। बेहोश होने पर ईंट और लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shahjahanpur Crime News Today: Wife Killed Husband With Lover for Illegal Relationship
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी अनुज की हत्या की आरोपी पत्नी सोनी और उसके प्रेमी देवर श्यामपाल ने पूछताछ में पुलिस के सामने सारी कहानी बयां कर दी। देवर-भाभी ने स्वीकार किया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अनुज की हत्या की। 
विज्ञापन


सोनी ने पति को प्यार की राह में कांटा बताते हुए देवर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बुधवार की रात अनुज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई थी। उसे चूहा मार मिले आटे की रोटियां खिलाकर अचेत करने के बाद ईंट और लाठी से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया। हादसे का रूप देने के लिए सोनी ने अनुज के पिता शिव बहादुर के घर जाकर सूचना दी थी। 
विज्ञापन


उसके अंतिम संस्कार की तैयारी हो गई थी। तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ की गई। सोनी और श्यामपाल के बयानों में भिन्नता होने व मौके की स्थिति को देखकर पुलिस ने सख्ती की दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, सोनी का 15 साल पहले अनुज उर्फ अनोज से विवाह हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका एक दस साल का बेटा राघव भी है। अनुज शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। सोनी सारी बात देवर श्यामपाल से साझा करती थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। अनुज को पता चला तो उसने श्यामपाल के घर आने पर पाबंदी लगा दी।

अनुज चार माह के लिए दिल्ली गया तो श्यामपाल का रास्ता साफ हो गया। श्यामपाल ने पुलिस को बताया कि आए दिन मारपीट से परेशान होकर भाभी सोनी ने पति को दोनों के बीच का कांटा बताते हुए हटाने की बात कही। 

 

अनुज के दिल्ली से लौट आने पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। बुधवार रात अनुज के घर आने पर श्यामपाल कमरे में छिप गया था। जब अनुज बेहोश हो गया तो श्यामपाल बाहर आया और सोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed