फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife files report against husband for reneging on promise in Bareilly

Bareilly News: शादी के बाद अपने वादे से मुकरा पति, पत्नी ने दर्ज करा दी रिपोर्ट; जानिए पूरा मामला

Sun, 15 Feb 2026 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 06:53 PM IST
सार

बरेली में एक युवती ने अपने पति के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। यह भी कहा कि पति ने शादी से पहले वृंदावन में रहने का वादा किया था। बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। वह उसे छोड़कर दिल्ली भाग गया। 

विज्ञापन
Wife files report against husband for reneging on promise in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कृष्ण भक्ति में रमी युवती ने पति के सामने शर्त रखी कि शादी के बाद वह वृंदावन में रहेगी। इसके बावजूद पति अपनी पत्नी को छोड़कर दिल्ली अपने घर चला गया। अब पीड़ित युवती ने पति के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर के संजय नगर निवासी देवकी ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि वह कृष्ण भगवान की भक्त है। इसके कारण उन्होंने शादी से पहले वृंदावन रहने की शर्त रखी थी। इसी शर्त पर ही नई दिल्ली के उत्तमनगर निवासी राहुल शर्मा से उनका वृंदावन में ही विवाह हुआ। विवाह के बाद 13 दिन राहुल पत्नी देवकी के साथ वृंदावन में रहा और फिर उनको लेकर दिल्ली चला गया। देवकी ने आरोप लगाया कि पति राहुल शराब पीकर आता था और उनकी पिटाई करता था।
विज्ञापन


उनकी शादी में परिजनों ने लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर घरेलू सामान व अन्य उपहार दिए थे, बावजूद पति राहुल, सास लक्ष्मी, ससुर अशोक शर्मा और ननद हर्षिता उनसे दहेज में दो लाख रुपये और मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मई 2025 को उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। बारादरी थाने में देवकी ने इन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय है पति
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है और वृंदावन स्थित मकान में ताला लगाकर अब दिल्ली में ही रह रहा है। घर से निकाले जाने के बाद पति ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। उसकी कॉल तक रिसीव नहीं करता है और उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed