फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife beaten up the husband for money in bareilly

UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का असली रूप, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती

Fri, 16 Jun 2023 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

बरेली में एक व्यक्ति के लिए दूसरी शादी मुसीबत बन गई। शादी के बाद दूसरी पत्नी ने सारे जेवर हड़प लिए और उसे परेशान करने लगी। पति से अलग होने के लिए 15 लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। 

विज्ञापन
wife beaten up the husband for money in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करने के बाद पत्नी ने उसके जेवर हड़प लिए, फिर अलग होने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगने लगी। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर बीच सड़क पर पति को पीटा। पीड़ित पति ने पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बदायूं के लोटनपुर निवासी नीरज बरेली बिहारीपुर में रहते हैं। उनके परिजनों ने शीतल से उनकी मुलाकात कराई थी। शीतल की तरफ से शादी का प्रस्ताव मिला तो नीरज ने हां कर दी। नीरज का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था, उससे नीरज के तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन

पहले से ही शादीशुदा थी पत्नी 

शादी के बाद नीरज को पता लगा कि शीतल भी पहले से शादीशुदा थी। उसने अपने पहले ससुरालवालों के सारे जेवर ले लिए थे। शादी के समय नीरज ने शीतल को जेवर रखने को दिए थे। शीतल यह जेवर भी मायके रख आई। जब नीरज की बहन ने शीतल को समझाया तो उसने नीरज के साथ रहने से इनकार कर दिया। शीतल ने कहा कि 15 लाख रुपये दो तो इसका पीछा छोड़ दूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई बार घोंपा चाकू, बेरहमी से ली जान
 

पति पर किया हमला 

पिछले महीने नीरज अपनी बहन के पास बिहारीपुर जा रहे थे, तभी चौपुला के पास शीतल और उसके मौसेरे भाई रिंकू ने रोक लिया। शीतल 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। नीरज ने फोन पर बहन को इस बारे में बताया तो शीतल ने फोन तोड़ दिया। इस बीच शीतल की मौसी शकुन, संदीप और अज्ञात लोग आ गए।

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

शीतल ने रॉड मारकर नीरज का कंधा तोड़ दिया। नीरज जमीन पर गिरा तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से पीटा। नीरज की बात पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने न्यायालय की शरण ली। नीरज की ओर से पत्नी शीतल, संदीप, शकुन, रिंकू, लल्ला बाबू और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed