फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife beaten to death with stone in Bareilly husband absconding

पत्नी को दी ऐसी मौत: सिर और मुंह से बह रहा था खून... मां का शव देख चीख पड़े बच्चे; बेटी ने पिता के खोले राज

Tue, 19 Nov 2024 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

मृतका की चार बेटियां व दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे अनमोल (12) व प्रमोद (11) वर्ष अपनी 14 वर्षीय बहन तनु के साथ मंगलवार सुबह स्कूल गए थे।

विज्ञापन
Wife beaten to death with stone in Bareilly husband absconding
मृतक महिला की फाइल फोटो, परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी की पत्थर से पीटकर हत्या कर दी। खुद मौके से फरार हो गया। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को खून से लथपथ पड़ा देखा तो चीख-पुकार मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर भमोरा प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि देवचरा निवासी दिवारीलाल की चार बेटियां व दो बेटे हैं। तीन बेटियों की वह शादी कर चुका है। दो बेटे अनमोल (12) व प्रमोद (11) वर्ष अपनी 14 वर्षीय बहन तनु के साथ मंगलवार सुबह स्कूल गए थे। घर पर दिवारी लाल व पत्नी प्रेमवती (42) अकेले थे। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए दिवारी लाल ने पत्थर से हमला कर प्रेमवती की हत्या कर दी और फरार हो गया। स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने मां का खून से लथपथ शव देखा तो शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर जांच पड़ताल की। फिर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन

शराब में उड़ाता था कमाई, तंगी पर होता था झगड़ा
प्रेमवती की 14 वर्षीय बेटी तनु ने पुलिस को बताया कि पिता कभी-कभार मजदूरी करते थे। काम मिलने पर जो कमाई होती थी, उसे शराब में उड़ा देते थे। घर चलाने के लिए मां के पास रुपये नहीं होते थे। इसी बात को लेकर अक्सर मां व पिता के बीच झगड़ा होता था। मजबूरी में मां ने उसके दोनों छोटे भाइयों को चाट पकौड़ी की दुकान पर भेज दिया था। स्कूल के बाद दोनों पकौड़ी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार सुबह मां ने खाना बनाकर उसे व उसके दोनों भाइयों को स्कूल भेज दिया था। जब वह घर लौटकर आए तो देखा मां के सिर व मुंह पर चोट लगने से खून बह रहा है। उसे पूरा यकीन है कि पिता ने ही मां की हत्या की होगी।

वजह पर जांच शुरू, आरोपी की हो रही तलाश
आंवला सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई है। दंपती में अक्सर विवाद होने की सूचना मिली लेकिन मंगलवार को किस बात पर विवाद बढ़ा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चूंकि घटना के वक्त दंपती ही घर में थे तो पत्नी की पत्थर से हत्या के बाद पति फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी से ही वजह साफ होगी। टीम उसे तलाश कर रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। -मानुष पारीक, प्रभारी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed