फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Why the nomination of BSP candidate rejected in Bareilly

Lok Sabha Election: जानिए क्यों खारिज हुआ बरेली से बसपा प्रत्याशी का नामांकन, अब कितने रह गए दावेदार

Sun, 21 Apr 2024 09:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 09:53 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को परचों की जांच के बाद बरेली-आंवला सीट से 25 नामांकन पत्र खारिज हुए। इनमें बरेली सीट से बसपा प्रत्याशी मास्टर छोटेलाल गंगवार और आईएमसी जिलाध्यक्ष फरहत खां का नाम सबसे प्रमुख है।

विज्ञापन
Why the nomination of BSP candidate rejected in Bareilly
छोटेलाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चुनाव से पहले ही सियासी मैदान से बसपा बाहर हो गई है। बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। शनिवार सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। बसपा प्रत्याशी मास्टर छोटेलाल गंगवार के नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में कुटुंब और ई-मेल के कॉलम खाली पाए गए। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ पत्र का कोई भी कॉलम खाली नहीं रहना चाहिए। लिहाजा, नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। यही हाल आईएमसी जिलाध्यक्ष के नामांकन पत्र का रहा। उन्होंने तीन पेज ही खाली छोड़ दिए थे। वहीं, अन्य खारिज हुए परचों में भी ज्यादातर ने कॉलम छोड़े थे। जांच के बाद बरेली सीट से 14 नामांकन पत्र वैध पाए गए तो 14 निरस्त हुए। वहीं, आंवला सीट से नौ परचे वैध मिले, 11 परचे निरस्त हुए।
विज्ञापन


मायावती से पूछताछ के बाद वैध हुआ आबिद का परचा
आंवला में बसपा प्रत्याशी होने का दावा करते हुए आबिद अली और सत्यवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दो नाम होने के कारण पहले नामांकन कराने वाले आबिद अली का नामांकन निरस्त श्रेणी में डाल दिया गया। पता चलने पर पार्टी पदाधिकारियों ने सत्ता पक्ष के इशारे पर परचा खारिज करने का आरोप लगाया। आपत्ति पर शनिवार को ऑर्ब्जवर और निर्वाचन अधिकारी ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से वीडियो कॉल पर सच्चाई जानी। मायावती ने आबिद अली को ही पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया तो उनका नामांकन वैध घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से लगातार दूसरी बार बसपा का प्रत्याशी नहीं
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के चलते बरेली सीट सपा के खाते में जाने के कारण बसपा का प्रतिनिधितत्व नहीं हो पाया था। इस बार पूरे प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ रही बसपा ने मास्टर छोटेलाल गंगवार को टिकट दिया था। लेकिन खामियां होने पर परचा खारिज हो गया। लिहाजा, इस लोकसभा चुनाव में अब बसपा से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। बता दें कि मास्टर छोटेलाल गंगवार ने बीते विधान परिषद चुनाव में भी नामांकन कराया था, लेकिन कॉलम खाली रहने से परचा खारिज हुआ था।

किस लोकसभा क्षेत्र से कौन वैध, किसका परचा खारिज
बरेली सीट से ये मैदान में : भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, निर्दल सुप्रिया ऐरन, नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।

इनका परचा निरस्त : बसपा के मास्टर छोटेलाल गंगवार, जनसेवा सहायक पार्टी के मिश्रीलाल, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के कृशन कुमार, अपना दल कमेरावादी के रियासत यार खां, राष्ट्रीय समाज दल आर के यतेश कुमार सिंह, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के लईक अहमद मंसूरी, निर्दल संजीव, महेंद्र पाल, रमेश चंद्रा, अंकित गोयल, मनोज विकट, जितेश कुमार, फरहत खान, मुख्तार अहमद।
 

आंवला सीट से ये मैदान में : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

इनका परचा निरस्त : युवा जनक्रांति पार्टी के बलवान सिंह, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पवन कुमार, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मनोज कुमार यादव, अखिल भारतीय राजार्य सभा के मुनेश सिंह, निर्दल विवेक कुमार, धनपत सिंह, नीरज कुमार मौर्य, सुनीता, सत्यवीर सिंह, छोटेलाल, राम कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed