फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Why is the BJP basking Sunil Bansal gets excused by doctors

भाजपा का बसपाईकरण क्यों सुनील बंसल के सामने डॉक्टरों ने निकाली अपनी भड़ास

Wed, 22 Nov 2017 01:59 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 22 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलने के लिए सिविल लाइंस के एक होटल में डॉक्टरों की एक बैठक बुलाई गई। इनमें भाजपा से टिकट के दावेदार भी शामिल थे। इन डॉक्टरों ने सुनील बंसल और बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह से भाजपा के बदलते चरित्र पर सवाल किए। वे बोले कि पार्टी का बसपाईकरण क्यों किया जा रहा है। 
विज्ञापन

एक पुराने डॉक्टर ने कहा कि भाजपा से उम्मीद थी कि वह नगर निगम में 15 साल बाद अपना मेयर बनाएगी, लेकिन जो चर्चाएं बाहर गईं, जनता में उसका मेसेज ठीक नहीं है। अब लड़ाई असली और नकली भाजपा की है। भाजपा को बसपा संस्कृति की ओर ले जाने का खामियाजा उठाना होगा। एक डॉक्टर ने तो यहां तक कह दिया कि अगर भाजपा की पुरानी सोच पर ही सब कुछ चलता तो संगठन और वरिष्ठ नेताओं को बाहर से आकर इतनी ताकत नहीं लगानी पड़ती। डॉक्टरों ने हाथ जोड़कर उनका नाम न छापने की गुजारिश के साथ बताया कि सुनील बंसल के सामने सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन

खास बात यह रही कि इस बैठक में आईएमए अध्यक्ष डा. प्रमेंद्र महेश्वरी मौजूद नहीं थे। उनका कहना था कि डॉक्टरों की मीटिंग में उनको बुलाया नहीं गया, लेकिन डॉक्टरों को संगठन में अपनी बात रखने का हक है। सूत्रों के अनुसार माहौल गरमाता देखकर सुनील बंसल को कहना पड़ा कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं हो सकता। अगर चुनाव बाद कोई शिकायत मिलती है तो उसकी चिंता करने के लिए संगठन है। आप बिना चिंता करे चुनाव लड़ाइए। इस मामले में बैठक में मौजूद रहे पार्टी पदाधिकारी और नेताओं ने बाहर आकर हाथ जोड़कर कहा कि उनके नाम पहचान तक न छापें। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि वे बैठक में थे ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed