फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Who all are in contact with the pastor, now the committee will investigate

Bareilly News: पादरी के संपर्क में कौन-कौन, अब कमेटी करेगी जांच

Sat, 03 Aug 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Who all are in contact with the pastor, now the committee will investigate
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में गरीब बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एसएसपी ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी में इज्जतनगर पुलिस व सर्विलांस सेल के छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। कमेटी जांच करेगी कि आरोपी पादरी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। इसके अलावा भी तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मंडल विहार निवासी गुलशन बहादुर ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि रविवार दोपहर को वह किसी काम से परवाना नगर गए थे। वहां पता लगा कि मिशनरी से जुड़े कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग बच्चों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जब वह छोटी बिहार मोहल्ले में पहुंचे तो वहां कुछ लोग ईसाई धर्म संबंधी प्रार्थना कर रहे थे। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पादरी प्रेम जोनल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने एक कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

इस कमेटी में इज्जतनगर पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल के छह लोगों को जुटाया गया है। कमेटी यह जांच करेगी कि पादरी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फोन पर उसकी किस-किस से बात होती थी। सभी की सीडीआर निकालकर उनके बारे में जांच पड़ताल की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा पादरी अब तक कितने लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। उसके इस मिशन में कौन-कौन लोग शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि कमेटी की जांच के दौरान पुलिस धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट तक पहुंची सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed