फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   While talking on video call lover consumed poison girl is admitted in the hospital boy died

आशिक ने तोड़ा दम: वीडियो कॉलिंग पर बात करते-करते प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती अस्पताल में भर्ती

Sun, 19 May 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 May 2024 10:54 PM IST
सार

इनका पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती की दूसरी गांव में शादी तय हो गई, जिससे दोनों काफी परेशान थे।

विज्ञापन
While talking on video call lover consumed poison girl is admitted in the hospital boy died
प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो चुकी थी शादी - फोटो : istock

विस्तार

बरेली के सिलहरी स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को प्रेमी युगल ने वीडियो कॉलिंग करते-करते विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जब परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई। युवती का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रेमी युगल एक ही जाति के थे पर अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। उनका पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती की दूसरी गांव में शादी तय हो गई, जिससे दोनों काफी परेशान थे। युवक इंटर पास कर चुका था। युवती भी अपने घर पर रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि रविवार दोपहर दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने अपने-अपने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार वालों को पता चला। इसके बाद परिवार वाले उन्हें अलग-अलग अस्पतालों को लेकर भागे। शाम के समय युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर युवती को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed