फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Whether or not ragging was attempted .. Today the report will be public

रैगिंग की कोशिश हुई थी या नहीं.. आज सार्वजनिक होगी रिपोर्ट

Sun, 20 Dec 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Whether or not ragging was attempted .. Today the report will be public
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki

कार्रवाई के लिए बरेली कॉलेज प्रशासन ने बुलाई बैठक

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी। बरेली कॉलेज प्रशासन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय करेगा। हालांकि, इस मामले में आरोपी एक छात्रनेता का प्रवेश जांच शुरू होने के साथ प्रतिबंधित किया जा चुका है।

तीन दिसंबर को बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में कुछ सीनियर छात्रों ने रैगिंग करने की कोशिश की थी। इसके बाद से प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन के निर्देश पर आरके गुप्ता के नेतृत्व वाली एंटी रैगिंग कमेटी जांच कर रही है। कमेटी ने दोनों ही पक्षों के छात्रों की सुनवाई के साथ लिखित बयान भी लिए थे। कमेटी ने शनिवार को रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी थी मगर व्यस्तता के कारण प्राचार्य इसे सार्वजनिक नहीं कर सके। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को बैठक बुलाई है। प्राचार्य की ओर से इस बैठक में ही रिपोर्ट का खुलासा होगा कि सीनियर छात्रों ने रैगिंग करने की कोशिश की थी या नहीं। इसके आधार पर अगर कोई छात्र दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि इस घटना के बाद एक छात्रनेता और उसके कुछ साथियों के नाम उजागर हुए थे। जूनियर छात्रों की शिकायत के बाद छात्रनेता का कॉलेज में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके आधार पर कार्रवाई तय होगी। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed