फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the victim made him aware, the accused said- will hang him at the crossroads

Bareilly News: पीड़ित ने किया जागरूक तो आरोपी बोले- चौराहे पर लटका देंगे

Wed, 09 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
When the victim made him aware, the accused said- will hang him at the crossroads
बरेली। ठगी के पीड़ित ने सोशल मीडिया पर ठगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इससे नाराज ठगों ने पीड़ित को चौराहे पर जिंदा लटकाने और महीनेभर में खत्म करने की धमकी दी है। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी पंकज मिश्र ने पुलिस को बताया कि लखनऊ एक्सटेंशन गोमती नगर कावेरी अपार्टमेंट निवासी विपिन मौर्य इस समय शाहजहांपुर केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है। विपिन ने दोस्ती के जाल में फंसाकर उन्हें व्यापार के सिलसिले में आदित्य लुनावत से मिलवाया। मुनाफे का झांसा देकर उन्होंने अगस्त 2024 में पांच लाख रुपये ले लिए। विपिन और उसके भतीजे उत्सव ने फर्जी कागजों पर हस्ताक्षर कराए। बाद में पता चला कि विपिन, उत्सव और आदित्य ने उन्हें क्यू नेट मल्टीलेवल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी से जोड़ लिया है, जबकि रुपये व्यक्तिगत तौर पर दिए गए थे।
विज्ञापन

पंकज ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो विपिन ने 4,39,193 रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम कंपनी द्वारा काटने की बात कहकर टरका दिया। पंकज इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने लगे। 13 अप्रैल को ठग एक कार्यक्रम करने वाले हैं। इसके बारे में सोशल मीडिया पर मेसेज लिखा तो नाराज ठगों ने उनकी हत्या करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा कि मारकर चौराहे पर लटका देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed