{"_id":"60f48c918ebc3e6d311612ee","slug":"when-the-current-ran-in-the-houses-malukpur-was-shaken-bareilly-news-bly453508089","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट तो दहल गया मलूकपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा करंट तो दहल गया मलूकपुर
विज्ञापन
शमशाद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मिनट तक निकलती रही चिंगारी, कई लोगों के करंट लगा, उपकरण भी फुंके
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की टीम का घेराव कर किया हंगामा, मांगा मुआवजा
बरेली। दोपहर के तीन बजे से पहले मलूकपुर में सबकुछ रोज की तरह था। सड़क पर भीड़भाड़ के साथ घरों के चबूतरों पर भी महफिलें जमी हुई थीं। अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरने के बाद लोगों ने 22 वर्षीय शमशाद को करंट की चपेट में आकर तड़पते देखा तो भगदड़ मच गई। हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू लाइन के संपर्क में आने से करंट घरों तक पहुंचा तो और ज्यादा दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
हादसे में जान गंवाने वाले शमशाद पेंटर थे जिनका घटनास्थल के पास ही घर है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पानी से भीगी हुई थी। शमशाद घर से निकलकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके नजदीक गिरा और सड़क पानी से भीगी होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगते ही शमशाद सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों को माजरा समझ में आया तो शोरशराबे के साथ भगदड़ मच गई। तार सड़क से टकराने की वजह से करीब दस मिनट तक फुलझड़ी की तरह चिंगारियां छूटती रहीं। जैसे-तैसे तार को थोड़ा अलग हटाकर शमशाद को उठाया गया और जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार एचटी लाइन से छू जाने की वजह से घरों तक करंट पहुंच गया जिसकी वजह से चार और लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और गुस्से का माहौल बन गया। मलूकपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार की सूचना पर कुतुबखाना सबस्टेशन से सप्लाई बंद की गई। करीब आधे घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने उसे घेर लिया। हंगामा करते हुए तार उसे नहीं जोड़ने दिया। शमशाद के भाई वसीम के साथ मोहल्ले के लोगों ने एसडीओ के साथ उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप से जैसे-तैसे मामला निपटा। देर शाम शमशाद के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ों की छंटाई कर तारों पर गिराई थीं डालें, ढीली हो गई थी लाइन
शमशाद के भाई वसीम के साथ मलूकपुर के लोगों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया। इन लोगों का कहना था कि शनिवार को बिजली विभाग के ठेकेदार ने मलूकपुर में बिजली की लाइनों से टकराने वाले कई विशालकाय पेड़ों की छंटनी कराई थी। इस दौरान मजदूरों की लापरवाही से पेड़ की डालें लगातार हाईटेंशन लाइन से टकराकर नीचे गिरती रहीं और इसी कारण हाईटेंशन लाइन के तार ढीले हो गए थे। रविवार को चिंगारी निकलने के बाद तार टूटकर गिर गया और करंट की चपेट में आकर शमशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की टीम का घेराव कर किया हंगामा, मांगा मुआवजा बरेली। दोपहर के तीन बजे से पहले मलूकपुर में सबकुछ रोज की तरह था। सड़क पर भीड़भाड़ के साथ घरों के चबूतरों पर भी महफिलें जमी हुई थीं। अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरने के बाद लोगों ने 22 वर्षीय शमशाद को करंट की चपेट में आकर तड़पते देखा तो भगदड़ मच गई। हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू लाइन के संपर्क में आने से करंट घरों तक पहुंचा तो और ज्यादा दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।