फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When leaders get stuck in a jam, bridges are built.

नेता जाम में फंसते हैं तो पुल बनते हैं

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
When leaders get stuck in a jam, bridges are built.
कलापुर पुलिया पर लगा जाम।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के जाम में फंसने के बाद शुरू हुआ महीनों से लटके पुल का निर्माण
विज्ञापन

पीलीभीत रोड की कलापुर पुलिया पर साल भर से लग रहा था जाम
पुल की मंजूरी के बावजूद महीनों से अफसर लटकाए हुए थे काम
बरेली। आखिरकार कलापुर में फरीदपुर कैनाल पर पुल बनना शुरू हो गया लेकिन तब जब दो दिन पहले यहां लगे जाम में घंटे भर से भी ज्यादा पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी फंसे रहे। इससे पहले लोग साल भर से जाम झेल रहे थे। सड़क को चौड़ा कर पुलिया की जगह पुल बनाने को भी काफी समय पहले मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन एनएचएआई के अफसर काम शुरू कराने को तैयार नहीं थे।
कहा जा रहा है कि घंटे भर से भी ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली पहुंचकर अफसरों को जमकर हड़काया, तब महीनों से नियम-कायदों के फेर में फंसा पुल का निर्माण शुरू होने में आया। रिठौरा स्थित कलापुर पुलिया फरीदपुर कैनाल पर बनी हुई है। पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के साथ इस पुलिया के स्थान पर पुल बनाने का प्रस्ताव है। महीनों से इसका निर्माण सिंचाई विभाग और एनएचएआई की कागजी जंग में फंसा हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल इस पुल की ड्राइंग सिंचाई विभाग को बनवानी थी और निर्माण एनएचएआई को करना था। न सिंचाई विभाग ने इसकी ड्राइंग बनाकर दी और न एनएचएआई ने काम शुरू कराया। शनिवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार सेंथल जाने के लिए यहां से गुजरे तो जाम में फंस गए। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई और सिंचाई विभाग के अफसरों को फोन पर हड़काते हुए दो दिन में काम शुरू न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि शुक्रवार वह दिल्ली से लौटकर मौके पर जाकर खुद काम देखेंगे। इसका असर यह हुआ कि सारे नियम कायदे ताक पर रखकर सिंचाई विभाग की मौखिक सहमति के आधार पर ही सोमवार को एनएचएआई ने यहां काम शुरू करा दिया।
शासन से मंजूरी बाकी पर अफसर अब कायदे भूले
बताया जाता है कि पूर्व मंत्री की फटकार के बाद सिंचाई विभाग ने आनन फानन में ड्राइंग को पूरा करके एनएचएआई को सौंप दिया, जिस पर वहां काम शुरू कराया गया है। मगर इस ड्राइंग की अभी शासन से मंजूरी मिलनी बाकी है।
संतोष बोले- अब हर सप्ताह करूंगा निरीक्षण
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि लंबे समय से सिंचाई विभाग और एनएचएआई के अफसर इस मामले में गुमराह कर रहे थे। वहां रोज जाम लगता था। शनिवार को वहां से गुजरते हुए वह दो बार जाम में फंसे। इसके बाद दोनों विभाग के अफसरों से बात की तो अब मौखिक सहमति के आधार पर काम शुरू कराया है। अफसरों को कह दिया है कि वह अब हर सप्ताह निरीक्षण करेंगे।

यह पुल फरीदपुर कैनाल पर बनना है। सिंचाई विभाग ने ड्राइंग बनाकर दे दी है। उनकी सहमति के आधार पर सोमवार से यहां काम शुरू करा दिया है। हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। - एआर चित्रांशी, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed