फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When asked to deposit the bill, the Electricity Corporation team was beaten up.

Bareilly News: बिल जमा करने के लिए कहा तो विद्युत निगम की टीम को पीटा

Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
When asked to deposit the bill, the Electricity Corporation team was beaten up.
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में बिजली बिल जमा करने के लिए कहने पर बकायेदार के बेटे ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। इससे विद्युत निगम की टीम मौके से लौट गई। सुभाषनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सराय तल्फी उपकेंद्र के अवर अभियंता ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि बिल राहत योजना की जानकारी देने के लिए ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाई जा रही है। 30 नवंबर को रौंधी गांव में प्रधान के घर चौपाल लगाई थी। मुनादी करवाकर बिल जमा करने की अपील गई। 12 दिसंबर को गांव निवासी कमला देवी के घर जाकर बिल जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बताया कि 12 जनवरी को फिर रौंधी गांव में कैंप लगाकर चेकिंग की गई। कमला देवी का बिल जमा नहीं हुआ था। इस कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया। इस पर कमला देवी का बेटा हरवेंद्र उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर लाइनमैन अजय की पिटाई कर दी। तकनीकी कर्मचारी नीरज साहू को भी पीटकर घायल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed