{"_id":"5e406c8a8ebc3ee58f7f5f8c","slug":"wheels-of-trains-stopped-due-to-signal-failure-on-lucknow-track-bareilly-news-bly3952654196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ ट्रैक पर सिगनल फेल होने से थमे ट्रेनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ ट्रैक पर सिगनल फेल होने से थमे ट्रेनों के पहिये
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ ट्रैक पर सिगनल की समस्या बढ़ रही है। रसोइया और पीतांबरपुर स्टेशनों के बीच रविवार दोपहर सिगनल फेल होने की दो ट्रेनों के पहिये थम गए। करीब पंद्रह मिनट बाद ट्रेनों को पेपर सिगनल के जरिये गुजारा जा सका।
वाकया रविवार दोपहर सवा 12 बजे का है। रसोइया और पीतांबरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सिगनल फेल हो गए। इससे लखनऊ से आ रही मुगलसराय और अमरनाथ एक्सप्रेस को बिलपुर और टिसुआ स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ट्रेन में बैठे मुसाफिर इससे काफी परेशान हुए।
इस बीच कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। बाद में पेपर सिगनल के जरिये दोनों ट्रेनों को निकाला गया। इससे मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। करीब पंद्रह मिनट तक संचालन प्रभावित रहा। सिगनल ज्यादा देर फेल रहने की स्थिति में इस ट्रैक से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों का फंसना तय था। ब्यूरो