फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update dense fog blankets Bareilly

Weather Update: बरेली में छाया घना कोहरा... सर्दी से कांपा शहर; सोमवार को निरस्त रही मुंबई की फ्लाइट

Tue, 23 Dec 2025 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 10:15 AM IST
सार

बरेली में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसके चलते वाहनों चालक को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। वहीं, कड़ाके की सर्दी के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। 

विज्ञापन
Weather update dense fog blankets Bareilly
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम रही। सुबह 10 बजे के बाद भी कोहरा नहीं छंटा। सोमवार को भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा था। इसका असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर भी देखा गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सोमवार को मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ान को निरस्त कर दिया गया। तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री उड़ान निरस्त होने की जानकारी पर भड़क गए। किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। वहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को दिन में धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कोहरा छाने लगा, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई। मंगलवार को सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते वाहनों चालक को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है।  
विज्ञापन


शहर में 115 जगह अलाव की व्यवस्था 
शहर में अभी तक 57 जगह अलाव जलाए जा रहे है, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने अब 115 जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की हैं। जिससे लोगों को ठंड का सामना न करना पड़े। शहर में रात का पारा लगातार गिर रहा है। जिससे रात में रिक्शा चालकों, राहगीरों को ठंड में ठिठुरना पड़ता है। अन्य जगह अलाव जलने से लोगों को राहत मिलेेगी। वहीं कई जगह अलाव की लकड़ी देर से पहुंच रही है, जिसे लेकर नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed