फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather news chances of rain in Bareilly for two days

मौसम: बरेली में दो दिन तेज हवा संग बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी संभावना, बरतें सावधानी

Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
सार

बरेली में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। दो दिन तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। 

विज्ञापन
weather news chances of rain in Bareilly for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो दिनों से हो रही खंडवर्षा के बाद अब दो दिन तेज हवा संग बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक दो दिन बारिश के दौरान बिजली गिरने की संभावना है। लिहाला, बारिश होने के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा है। बृहस्पतिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न वायुदाब क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। वहीं, मानसून द्रोणी भी उत्तरी दिशा में सरकने रहा है। इससे बंगाल की खाली से उठ रही पुरवा हवा का प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महंगा हुआ लखनऊ का सफर: एनएचएआई ने फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


21, 22 सितंबर को तेज हवा चलेगी और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। इधर, बुधवार को सुबह चटक धूप से हुई मगर दोपहर 12 बजे अचानक घने बादल घिरे और दस मिनट तक बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed