{"_id":"5e0e462c8ebc3e87b07073f6","slug":"weather-bareilly-news-bly3904097108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो दिन बारिश के आसार, फिर हाड़ कंपाऊ ठंड के लिए रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो दिन बारिश के आसार, फिर हाड़ कंपाऊ ठंड के लिए रहिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो दिनों से चटख धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों के लिए अब बारिश आफत बनने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिनों तक हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर शीतलहर कहर बरपाएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, कई दिनों से उच्च वायुदाब से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो पा रहा था, लेकिन पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवा लोगों को ठिठुरने पर विवश कर रहीं थीं। दो दिन पहले हवा का रुख बदलकर उत्तर पश्चिम हुआ तो बर्फीली हवाओं का कहर थम गया। आसमान भी साफ हो गया और नए साल में चटख धूप का शहरवासियों को तोहफा मिला। गुरुवार दोपहर से फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह तो चटख धूप खिली लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाने लगे। हालांकि निमभन वायुदाब क्षेत्र न बनने से बारिश नहीं हो सकी। हवाओं का रुख शुक्रवार को नहीं बदला तो दोपहर तक हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।