Bareilly News: शराब पिलाने के बहाने ले जाकर चौकीदार की हत्या, चकरोड पर पड़ा मिला शव
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चौकीदार का शव खेत किनारे चकरोड पर पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खमरिया सानी के चौकीदार को मंगलवार रात गांव के ही दो लोग घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि खेत में हत्या कर दी। बुधवार सुबह जानकारी हुई कि उनका शव मंडनपुर के खेत में पड़ा है। पत्नी की ओर से दो लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
ऊषा देवी ने बताया कि पति चंद्रसेन (45) गांव के चौकीदार थे। मंगलवार रात नौ बजे गांव के ओमपाल व राजवीर उनके घर आए। शराब पिलाने की बात कहकर पति को जंगल की ओर ले गए, वहां गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। चंद्रसेन के गले पर चोटों के निशान थे।
Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
चकरोड पर पड़ा मिला शव
ऊषा देवी ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ रात तक तलाश किया लेकिन पति का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह ग्राम प्रधान सोमपाल मौर्य ने बताया कि उनके पति का शव शब्बीर अहमद निवासी मंडनपुर के खेत के पास चकरोड पर पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
पत्नी से भी पूछताछ, अंत्येष्टि कराने भेजा
कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई। हालांकि शाम को पति की अंत्येष्टि के लिहाज से उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सही तथ्य सामने आने पर खुलासा किया जाएगा।