फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for Delhi and Lucknow route trains, buses for Agra-Mathura reduced

Bareilly: दिल्ली और लखनऊ रूट की ट्रेंने करा रहीं इंतजार, आगरा-मथुरा रूट पर रोडवेज बसें घटीं

Tue, 25 Jul 2023 10:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

बरेली-मथुरा, बरेली-आगरा के बीच कांवड़ यात्रा की वजह से रूट डायवर्जन किए जाने से बसों की संख्या काफी घट गई है। वहीं ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे सफर मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
Waiting for Delhi and Lucknow route trains, buses for Agra-Mathura reduced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफर पर एक बार फिर संकट मंडराने लगा है। दिल्ली से आने और दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों ने सोमवार को यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द कराकर अन्य माध्यमों से यात्रा की। इधर, बरेली-आगरा, बरेली-मथुरा के बीच कांवड़ यात्रा के कारण बसों की संख्या घट गई है। इस रूट के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लंबी दूरी की यात्रा के लिए ज्यादातर लोग ट्रेनों को तवज्जो देते हैं। जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश, भूस्खलन और नदियों में उफान की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। संचालन पटरी पर आया ही था कि फिर से समस्या खड़ी होने लगी है। 

विज्ञापन

देरी से चलीं ये ट्रेनें 

सोमवार को 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस 3:10 घंटे, 12230 लखनऊ मेल 1:20 घंटे, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 12430 दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट 45 मिनट, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस सुपरफास्ट 1:15 घंटे, 15120 दून एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14512 प्रयागराज एक्सप्रेस 1:10 घंटे देरी से आईं। काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस के यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बरेली-मथुरा, बरेली-आगरा के बीच कांवड़ यात्रा की वजह से रूट डायवर्जन किए जाने से बसों की संख्या काफी घट गई है। सामान्य दिनों में आगरा, मथुरा, कासगंज, ताजनगरी डिपो से रोजाना 50 से 60 बसें बरेली आती हैं। डायवर्जन के दिनों में 12 से 15 बसें ही बरेली आ रही हैं। ऐसे में इन रूटों पर भी यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बदले रूट पर यात्रा के दौरान समय और किराया दोनों ज्यादा खर्च हो रहे हैं।

बरेली-दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त

यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में यमुना के रेल ब्रिज संख्या 249 पर फिर से ट्रेनों का संचालन सीमित कर दिया गया है। सोमवार को इस कारण 04304/04305 बरेली-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। बरेली होते हुए दिल्ली जाने और दिल्ली से बरेली की ओर आने वाली कई ट्रेनों के रूट सोमवार को बदल दिए गए। इन ट्रेनों को साहिबाबाद, गाजियाबाद होते हुए पास किया गया। 

मंगलवार को भी अप-डाउन में 12 ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इसकारण अगले दो दिन तक यात्रियों के सामने समस्या रहेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली रूट पर संचालन सामान्य होने को लेकर वह अभी कुछ नहीं कह सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed