फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voting for Panchayat by-election today, polling parties reached the booth

Bareilly News: पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, बूथ पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Voting for Panchayat by-election today, polling parties reached the booth
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर तैयारियों का दौर सोमवार को जारी रहा। चुनाव छह अगस्त को होना है। इसके लिए एक दिन पहले ब्लॉक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। आठ अगस्त को मतगणना होगी, जिसके लिए सोमवार को मतगणना का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, सदस्य पदों के चुनाव को लेकर संबंधित तहसील प्रशासन अलर्ट रहा। चुनाव संपन्न कराने के लिए बिथरी चैनपुर में दो जोनल, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, नवाबगंज में एक जोनल, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, बहेड़ी भदपुरा, शेरगढ़, रामनगर, क्यारा में एक जोनल, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 23 बस और 16 मिनी बस समेत नौ बसों को रिजर्व में रहीं। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव के लिए मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। कहीं किसी तरह की शिकायत की सूचना प्रशासन को नहीं मिली।
विज्ञापन


कहां कितने पदों के लिए होगा मतदान
उप चुनाव अधिकारी सीडीओ जग प्रवेश के मुताबिक जिला पंचायत के बिथरी सीट के लिए आठ और नबावगंज की सीट पर 12 प्रत्याशी हैं। क्षेत्र पंचायत की एक सीट ऐना वार्ड 41 के लिए चार दावेदार हैं। ग्राम प्रधान में बहेड़ी के अंबरपुर पंचायत में सात, शेरगढ़ के बनइया में दो, भदपुरा के चौखंडी में दो, रामगनगर लीलौर सहसा पर चार दावेदार हैं। शेरगढ़ के बिलसा प्रधान सीट समेत कई पंचायत सदस्या की सीटें निर्विरोध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


''''''''संवेदनशील होते हैं पंचायत चुनाव, रहें निष्पक्ष''''''''
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव मतगणना के लिए सोमवार से राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना सहायक, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कार्य के निर्देश दिए। कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील होता है। ईमानदारी से दायित्व निर्वहन करें। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव अन्य मौजूद रहे।

-----
बिजली न आने से हुई परेशानी



हाफिजगंज। उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिजली न आने से पोलिंग पार्टी के सदस्यों को परेशान होना पड़ा। भोजन की व्यवस्था न होने को लेकर भी पोलिंग पार्टी के सदस्य नाराज दिखे। जिम्मेदार देर शाम तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे हुए थे मगर कामयाबी हाथ नहीं लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed