फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voter list finalized; 23.70 lakh voters across 1,188 Gram Panchayats.

Bareilly News: मतदाता सूची फाइनल, 1188 ग्राम पंचायतों में 23.70 लाख मतदाता

Thu, 11 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Voter list finalized; 23.70 lakh voters across 1,188 Gram Panchayats.
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई। जिले के 15 ब्लाॅकों की 1188 ग्राम पंचायतों में कुल 23,70,536 मतदाता सामने आए हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 12,75,760 और महिलाओं की 10,94,776 है। करीब छह माह चले अभियान के दौरान 1,23,656 नाम हटाए गए जबकि 1,08,070 नाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

23 दिसंबर 2025 से शुरू हुए अभियान के समय ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 24,03,060 थी। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक दावा और आपत्तियां स्वीकार की गईं। 31 दिसंबर से लेकर छह जनवरी तक दावा और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 5548 मतदाताओं के दावों को स्वीकार करते हुए आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सात जनवरी से 28 अप्रैल तक डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया और 1,23,656 नाम सूची से हटाए गए। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बिथरी चैनपुर ब्लाॅक पहले स्थान पर रहा। यहां 2,13,364 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हुए हैं। इनमें 1,22,843 पुरुष और 1,00,521 महिलाएं हैं। दूसरे स्थान पर नवाबगंज ब्लाॅक रहा, जहां 2,03,508 मतदाता रहे। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,08,293 और महिला मतदाताओं की संख्या 95,215 रही। तीसरे स्थान पर बहेड़ी ब्लाॅक रहा, जहां कुल मतदाता 1,84,270 रहे, जिसमें पुरुष 99,145 और महिला मतदाता 85,125 दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष-महिला मतदाताओं की संख्या
ब्लाॅक कुल मतदाता पुरुष महिला
क्यारा 129955 70311 59644
भोजीपुरा 162600 85810 76790
बिथरी 213364 112843 100521
बहेड़ी 184270 99145 85125
शेरगढ़ 179364 96729 82635
धमखोड़ा 142090 76305 65785
फरीदपुर 135624 74621 61003
भुता 169032 90880 78152
नवाबगंज 203508 108293 95215
भदपुरा 129457 69417 60040
मीरगंज 130893 70838 60055
फतेहगंज पश्चिमी 124792 67043 57749
आलमपुर जाफराबाद 173922 94655 79267
मझगवां 170639 93370 77269
रामनगर 121026 65500 55526
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed