{"_id":"c6194b4f8cbc15b1b24a30f3c464f131","slug":"vm-singh-s-party-to-contest-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएम सिंह की पार्टी विस चुनाव लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीएम सिंह की पार्टी विस चुनाव लड़ेगी
बरेली
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। किसान नेता वीएम सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पार्टी के प्रत्याशी उतारने का शनिवार को एलान कर दिया। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर यहां कस्बे में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए लोगों को उन्होंने किसानों-जवानों की सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि किसान पसीना बहाकर अनाज पैदा करता है और जवान अपनी जान देकर देश की रक्षा करता है लेकिन आज दोनों दुखी हैं।
उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की अखिलेश सरकार को किसान और जवानों का विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य के बकाए के लिए उच्च न्यायालय से आदेश कराया, जिस पर किसानों को ब्याज सहित भुगतान होना था लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलों का ब्याज माफ कर दिया लेकिन अच्छे दिन का झूठा नारा देने वाली केंद्र सरकार ने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार बनने पर एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान कराया जाएगा और किसानों को लूटने वालों को जेल में डाला जाएगा।
प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश ने कहा कि अब तक सारे दलों ने किसानों को सिर्फ गुमराह करके सिर्फ वोट हासिल किए हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक लालता प्रसाद गंगवार ने की। चौधरी आदित्य सिंह, कैप्टन आरएन मलिक, उपेन्द्र सिंह, बहेड़ी के गन्ना चेयरमेन केन्द्र पाल सिंह, भगवान दास, राममोहन गंगवार, छेदालाल गंगवार, दाताराम गंगवार, मिथलेश कुमारी, पूर्व प्रधान नवरत्न साध, बालकराम प्रधान, बेगराज गंगवार, हरियाणा से आए सतपाल सिंह, बार के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रधान सुरेश गंगवार, हरीशंकर गंगवार, गया प्रसाद, मुजीब खां, चन्द्रपाल गंगवार, बाबूराम गंगवार, नानक चन्द्र शर्मा आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन आयोजक सतनाम सिंह शाही और मंशाराम गंगवार ने वीएम सिंह और स्वामी ओमवेश का स्वागत किया। संचालन यूसुफ मलिक और सुरेश पटेल एडवोकेट ने किया।