फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Violation of the Covid Guidelines Dance Party at Weddings in Corona Curfew

कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन: कोरोना कर्फ्यू में शादियों में डांस पार्टी, वीडियो वायरल

Mon, 24 May 2021 07:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 May 2021 07:03 PM IST
सार

निगोही थाना इलाके के भरतापुर गांव में 19 मई और 22 मई को दो बरात आईं थीं। दोनों ही शादी समारोह में डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। कोविड गाइडलाइन को दरकिनार कर बरातियों के सामने लेडी डांसर ने नृत्य किया

विज्ञापन
Violation of the Covid Guidelines Dance Party at Weddings in Corona Curfew
शादियों में डांस पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कोविड गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। शादियों में डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निगोही थाना इलाके के भरतापुर गांव में 19 मई और 22 मई को दो बरात आईं थीं। दोनों ही शादी समारोह में डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। कोविड गाइडलाइन को दरकिनार कर बरातियों के सामने लेडी डांसर ने नृत्य किया। 
विज्ञापन


डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। भरतापुर गांव में 19 मई को शादी आई थी। शादी में बरातियों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। द्वारचार की रस्म के बाद शादी में युवतियों ने जमकर डांस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है डांस देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हुई। वहीं इसी गांव में दूसरी शादी 22 मई को थी। इस शादी में भी बरातियों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। दोनों ही शादियों में डांस पार्टी में कोविड गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया गया। 


सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। डांस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा। निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शादी में डांस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed