फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vimco

विमको बंद करने के खिलाफ बेमियादी हड़ताल आज से

Sat, 17 Jan 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 17 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
विमको के मुख्यालय से अधिकारियों की टीम के न आने के कारण प्रबंधन की श्रमिक नेताओं के साथ बैठक नहीं हो सकी। करीब 250 ट्रेनी अप्रेंटिस कर्मी वार्ता के लिए दुपहर तक इंतजार करते रहे। प्रबंधन ने कहा कि हेड आफिस से टीम आने के बाद ही वार्ता की तिथि तय होगी। दुपहर बाद अस्थाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे, वहां पर कंपनी को फिर से शुरु कराने के लिए उपायुक्त श्रम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

फैक्ट्री के 57 कैजुअल श्रमिकों ने पैकेजिंग की मांग करते हुए उपायुक्त श्रम से भेंट की । उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विमको फैक्ट्री प्रबंधन ने वीआरएस अथवा उन्हें भी पैकेजिंग दिलाने की मांग की। अब कैजुअल श्रमिक 17 जनवरी (आज) से मुख्यगेट पर पर मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

श्रमिक संगठन नेता महेश उपाध्याय, अनिल शर्मा, मुहम्मद माजिद, भरत सिंह आदि ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उसने कुछ श्रमिकों को बीस हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच देकर तोड़ा है। उन्हें पहले वीआरएस लेने को मजबूर किया। जिससे अन्य श्रमिक वीआरएस लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी जाहिद खां ने आरोप लगाया है कि उसके पिता तुल्लन खां डिपिंग विभाग में केडी मशीन ऑपरेटर थे। पिछले साल जुलाई में चोट लगी थी। ईएसआई अस्पताल में इलाज भी हुआ, ठीक से इलाज न होने के कारण 30 जुलाई को मौत हो गई। वह सात साल तक काम कर चुके हैं लेकिन फैक्ट्री ने उनको कुछ नहीं दिया । जाहिद खां पिता के मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed