फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villages may be affected by flood due to water level of Ramganga increased in Bareilly

रामगंगा का जलस्तर बढ़ा: बरेली के 330 गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Tue, 09 Jul 2024 08:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 08:38 PM IST
सार

बरेली जिले में बारिश के बाद अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर 160.2 मीटर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान से महज 1.8 मीटर नीचे है। इससे जिले के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
villages may be affected by flood due to water level of Ramganga increased in Bareilly
बाढ़ के पानी से घिरी अंबरपुर गौशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से रामगंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। बरेली में भारी बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर 160.2 मीटर पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से महज 1.8 मीटर नीचे है। इससे 330 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यहां पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


रामगंगा का जलस्तर 160 के पार पहुंचने से तट से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपदा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है और चौकसी बढ़ाने के लिए 50 बाढ़ चौकियों को क्रियाशील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


Flood: पीलीभीत में वायुसेना ने संभाला मोर्चा, बाढ़ में फंसे लोगों को किया एयरलिफ्ट; रेस्क्यू की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की स्थिति को देखते हुए शासन स्तर से निगरानी का दौर जारी है। सुबह-शाम जिले की प्रवाहित नदियों का जलस्तर दर्ज कर बाढ़ खंड सूचित कर रहा है। बता दें कि रामगंगा नदी में खतरे का स्तर 163 मीटर पर है, लेकिन खतरे के अलर्ट की सीमा 162 मीटर है। फिलहाल चढ़ाव देकर अलर्ट किया गया है।

बाढ़ खंड के अनुसार रामगंगा नदी से 174, देवहा से 10, बहगुल से 21, किच्छा से 25, पनघैली से तीन, अप्सरा से चार, कैलाश से चार, पश्चिमी बहगुल से 47, भाखड़ा से 17, कुल्ली से 15, सिंघईया से चार, पीलाखार से पांच, धौरा से तीन राजस्व ग्राम बीते वर्ष प्रभावित हुए थे।

2010-12 में रामगंगा से प्रभावित थीं तीन तहसीलें
जिले में 2010 और 2012 में रामगंगा में बढ़े जलस्तर ने जमकर तबाही मचाई थी। फरीदपुर, आंवला और मीरगंज तहसील के कई गांवों में स्थिति काफी डरावनी हो गई थी। शहर में भी रामगंगा का पानी घुस गया था। बदायूं की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। अब भारी बारिश ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। इसका असर बरेली में देखने को मिल रहा है। रामगंगा समेत सभी नदियां उफनाने लगी हैं।

छह तहसीलों में संवेदन और अतिसंवदेनशील ग्राम
सदर तहसील के 73 संवेदनशील और 13 अतिसंवेदनशील, बहेड़ी के 76 संवेदनशील और 14 अतिसंवेदनशील, आंवला के आठ संवेदनशील, नवाबगंज के 46 संवेदनशील और 16 अतिसंवेदनशील, फरीदपुर के 54 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील, मीरगंज के 115 संवेदनशील और 22 अतिसंवेदनशील गांवों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। इनमें कुछ गांवों में रामगंगा समेत अन्य नदियों का पानी घुसने लगा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी, सूचना मिलने पर मिलेगी मदद
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। जिसमें हेल्पलाइन नंबर 0581-2428188 व 0581-2422202 पर फोन कर बाढ़ की सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मी हैं। ताकि दिन-रात कभी कोई समस्या आए तो मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed