पीलीभीत जिले में बाढ़ के हालात इस हद तक बिगड़ गए कि प्रशासन को वायुसेना की मदद लेनी पड़ी। मंगलवार सुबह वायुसेना ने पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाला। 24 घंटे से बाढ़ में फंसे सात लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रशासन का दावा है कि मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दो सौ लोगों का एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और एसएसबी की टीमों ने रेस्क्यू किया। कहीं जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
{"_id":"668d373d1704bcc3f9059f4a","slug":"air-force-airlifted-seven-people-trapped-in-the-flood-in-pilibhit-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood: पीलीभीत में वायुसेना ने संभाला मोर्चा, बाढ़ में फंसे लोगों को किया एयरलिफ्ट; रेस्क्यू की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood: पीलीभीत में वायुसेना ने संभाला मोर्चा, बाढ़ में फंसे लोगों को किया एयरलिफ्ट; रेस्क्यू की तस्वीरें
Tue, 09 Jul 2024 07:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ में फंसे कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीर
- फोटो : रेस्क्यू टीम
लगातार हुई बारिश के बाद पहले शारदा नदी की बाढ़ का असर शुरू हो गया था। पूरनपुर और कलीनगर तहसील के तीस से अधिक गांव बाढ़ की चमेट में आ गए थे। सड़कें और घरों में पानी भर गया था। निचले इलाकों में पानी अधिक होने से लोग बुरी तरह फंस गए थे।
बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते अधिकारी
पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थिति पर नजर रखती रही। हालात बिगड़ने के बाद डीएम और एसपी की ओर से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा पीएसी की टीम की मदद मांगी गई। करीब पांच टीमें जिले में पहुंची और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू में लगा वायुसेना का हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
चंदिया हजारा क्षेत्र से किया गया रेस्क्यू
सोमवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र में रेस्क्यू किया गया था, लेकिन कई ऐसे इलाके थे जहां इन टीमों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया था, जिसके बाद प्रशासन ने वायुसेना से संपर्क कर मदद मांगी। मंगलवार सुबह की वायुसेना का हेलीकॉप्टर पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में पहुंच गया।
सोमवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र में रेस्क्यू किया गया था, लेकिन कई ऐसे इलाके थे जहां इन टीमों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया था, जिसके बाद प्रशासन ने वायुसेना से संपर्क कर मदद मांगी। मंगलवार सुबह की वायुसेना का हेलीकॉप्टर पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में पहुंच गया।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वायुसेना के जवानों ने रेस्क्यू शुरू कर खतरे वाले स्थान पर फंसे सात लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वायुसेना का रेस्क्यू देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।